बहू के चरित्र पर शक करता था बेटा, पिता ने कर दी हत्या

ग्राम भैंसदा में एक पिता ने अपने ही बड़े बेटे की बंसुला मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार की रात 11-12 बजे की है। घटना के बाद उसके छोटे बेटे ने ही अपने पिता के खिलाफ भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि ग्राम भैंसदा निवासी गोकूल प्रसाद साहू (66) के दो बेटे हैं। उसके बड़े बेटे सूर्यकांत साहू की शादी सात साल पहले हुई थी। पिछले दो साल से सूर्यकांत साहू की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

अर्धविक्षिप्त जैसी हरकतें वह करने लगा था। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शंका करता था। जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गोकूल अपने बेटे को चरित्र शंका पर समझाइश भी देता था।

गोकूल और सूर्यकांत का परिवार एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते थे। गुरुवार की रात को भी सूर्यकांत अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहा था। देर रात दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान गोकूल मौके पर पहुंचा और समझाने की कोशिश की। नहीं मानने पर उसने अपने बेटे सूर्यकांत के ऊपर बंसुला से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Son was suspicious of daughter-in-law, father murdered


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/son-was-suspicious-of-daughter-in-law-father-murdered-128028302.html

Post a Comment

और नया पुराने