सिख समाज ने कहा- किसान नहीं रहे तो भूखा रह जाएगा देश, मांगें पूरी हों

नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देते हुए शनिवार को ट्विनसिटी के सिख समाज व किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया। सुबह गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दुर्ग, हम चाकर गोबिंद के, छतीसगढ़ सिख पंचायत, ट्रक एसोसिएशन समेत गुरुद्वारा कमेटियों के सदस्य गांधी पुतला के पास दुर्ग में जुटे। सभी ने किसान आंदोलन का समर्थन देते हुए नारे लगाए फिर उनकी मांगों को पूरा करने के किए सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की।

समाज ने कहा कि किसान हैं तो पूरे देश में कोई भूखा नहीं रहता। यदि वे नहीं रहे तो सभी भूखे रह जाएंगे। इस आंदोलन को जो लोग दूसरी दिशा दे रहे हैं, वह गलत है। हम उसका विरोध करते है। ट्रक एसोसिएशन के दवेंदेर सिंह, महेन्द्र सिंह ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो तो 8 दिसंबर को चक्काजाम करेंगे।

पदयात्रा कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन, समर्थन में लगाए नारे

आखिर में सिख समाज व संगठन के सदस्य पदयात्रा करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे। एडीएम को किसानों के समर्थन व उनकी मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा। आंदोलन में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष तरसेम सिंह ढिल्लन, महासचिव अरविंदर सिंह खुराना, राजू भाटिया, संपूरन सिंह सेनी, अवतार रंधावा, रजिंदर पाल अरोरा, महेन्द्र सिंह खालसा, छग सिख पंचायत से जसबीर सिंह चहल, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

छग किसान मोर्चा ने कहा: मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

इधर किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों द्वारा आयोजित भारत बंद को छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने पूर्ण समर्थन किया है। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश नेता अनिल दुबे, जीपी चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन ने कहा कि जब-तक केंद्र सरकार समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा नहीं देगा, मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

किसान संगठनों ने जेवरा सिरसा चौक पर प्रदर्शन के बाद पुतला भी फूंका

इधर, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) युवा विंग, छात्र संगठन, महिला संगठन ने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी 3 काले कानून व बिजली कानून रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी की मांग पर हो रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए जेवरा सिरसा चौक पर प्रदर्शन किया। सभा में एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव विश्वजीत हारोड़े ने कहा अपनी खेती बचाने यह आंदोलन जरूरी है।

राज्य संयोजक आत्माराम साहू करते हुए कहा कि आंदोलन को तेज करते हुए ग्रामीण इलाकों में, बाजारों में पूरे हफ्तेभर नुक्कड़ सभा कर आम जनता को एकजुट करते हुए इस काले कानून के खिलाफ प्रदर्षन करते रहेंगे। 6 दिसंबर को ग्राम ननकठ्ठी बाजार में प्रदर्शन किया जाएगा। युवा संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाटिल, शुभम पांडे, पद्मा पाटिल सहित अन्य शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दुर्ग में हाथों में पोस्टर लिए नए कृषि बिलों के खिलाफ नारेबाजी करते सिख समाज के लोग।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/durg/news/sikh-society-said-if-the-farmers-are-not-there-the-country-will-be-hungry-the-demands-should-be-met-127983956.html

Post a Comment

और नया पुराने