पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों के लिए पीजी एडमिशन की लिस्ट बुधवार को जारी होगी। इसके अनुसार छात्र संबंधित संस्थानों में प्रवेश लेंगे। कॉलेजों व रविवि अध्ययनशाला में पिछली बार साइंस की अधिकांश सीटें तो भर गई थीं, लेकिन आर्ट्स की सीटें खाली रह गई थीं। 9 को आबंटन लिस्ट जारी होगी। इसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि कॉलेजों में इस बार प्रवेश को लेकर क्या स्थिति हो सकती है।
कोरोना संक्रमण का असर इस बार यूजी के प्रवेश पर पड़ा। करीब दो महीने से अधिक दिनों तक यूजी में प्रवेश की प्रक्रिया चली। शुरुआत में रविवि से जुड़े कॉलेजों में उपलब्ध सीटों तुलना में बड़ी संख्या आवेदन मिले। लेकिन प्रवेश कम हुए। शिक्षाविदों का कहना है कि इस बार यूजी में करीब 15 हजार सीटें खाली रह गईं। इसमें भी अधिक संख्या आर्ट्स की रही। इसलिए पीजी में भी आर्ट्स की सीटों पर ही नजरें है। गौरतलब है कि रविवि अध्ययनशाला में संचालित पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से एंट्रेंस एग्जाम नहीं हुए। पिछली डिग्री में मिले नंबरों के आधार पर मेरिट तैयार कर सीटें बांटी जाएंगी। विवि में जब एंट्रेंस एग्जाम होते थे तब साइंस की सीटों के लिए मारामारी रहती थी। खासकर, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी मैथ, एमएससी फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य के लिए।
जबकि आर्ट्स की कई कक्षाओं में उपलब्ध सीटों की तुलना में भी आवेदन कम मिलते थे। इसलिए आर्ट्स से संबंधित अधिकांश कक्षाओं की सीटें खाली रहती थीं। अफसरों का कहना है कि मेरिट लिस्ट के अनुसार 14 दिसंबर तक प्रवेश होगा। इससे यह पता चलेगा कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर क्या स्थिति है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/list-of-admission-in-pg-today-arts-seats-in-ug-vacant-127994511.html
एक टिप्पणी भेजें