सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से होंगे। परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे।
इस शेड्यूल के बाद शहर के स्कूलों में अब एग्जाम की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के स्कूलों में आज से प्री बोर्ड एग्जाम ऑनलाइन होने हैं। इसके बाद छात्रों के लिए डाउट्स क्लियर क्लास लगाया जाएगा। यह क्लास ऑफलाइन होगा। यहां फेस टू फेस छात्रों के डाउट्स क्लियर किए जाएंगे। जिले के स्कूलों में सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। स्कूल के प्राचार्यों का कहना है कि सीबीएसई ने इस बार सिलेबस कम किए थे। बचे हुए सिलेबस पूरे हो गए हैं। प्री बोर्ड के बाद छात्रों के डाउट्स बुलाकर क्लियर किए जाएंगे। शहर के सभी सीबीएसई स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है। स्कूल अपनी-अपनी व्यवस्था बनाकर छात्रों को बोर्ड एग्जाम की तैयारी कराएंगे। स्कूल फेस टू फेस डाउट्स क्लियर करने 11 जनवरी से ऑफलाइन क्लास लगाएंगे।
स्टूडेंट्स पैरेंट्स की सहमति से स्कूल आएंगे। वहीं जो छात्र ऑनलाइन ही अपने डाउट्स क्लियर करना चाहता है, वो ऑनलाइन ही क्लास में शामिल हो सकता है। स्कूल आने की बाध्यता किसी भी छात्रों को नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/cbse-online-pre-board-exam-from-today-check-clearing-classes-from-11-128085944.html
एक टिप्पणी भेजें