जुए की रकम मांगी, नहीं दी तो 24 हजार लूटकर फरार

जुए में जीती गई रकम नहीं देने से नाराज दो लोग एक युवक से 24 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। मामले में कोटा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मुखी विहार करगीरोड कोटा निवासी कमलप्रीत सिंह पिता रविंद्र सिंह 32 वर्ष 2 जनवरी को अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भैंसाझार गया था। वापसी में दोस्त विमल चंद की मोटरसाइकिल में बैठ गया। जोगीपुर तालाब के पास कल्लू महाराज व नान्हू खान ने उसे रोका और जुए में जीते गए 10 हजार रुपए की मांग करने लगा। इस बीच उन्होंने छीना झपटी की और कमलप्रीत सिंह की जेब में रखे 24 हजार रुपए छीनकर भाग गए। कमलप्रीत ने कोटा पहुंचकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोटा पुलिस ने धारा 394, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/asked-for-gambling-money-if-not-given-24-thousand-looted-and-escaped-128085939.html

Post a Comment

और नया पुराने