राजधानी के एक बड़े बिल्डर की सेजबहार स्थित 19 एकड़ जमीन का जमीन दलालों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके 51 करोड़ में बेचने की कोशिश की। आरोपियों ने दो करोड़ प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन का सौदा भी लिया। अपने एक परिचित के नाम से विक्रयनामा भी बना लिया। फर्जी दस्तावेज से जमीन की रजिस्ट्री करने भी पहुंच गए। इसकी जानकारी बिल्डर को हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद ठगी का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है।
दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। सेजबहार टीआई ने बताया कि वरदान बिल्डकॉन के मालिक दीपक रहेजा की सेजबहार में 19 एकड़ जमीन है, जिसमें बाउंड्रीवाल का काम चल रहा है। वहां सुरक्षा गार्ड भी तैनात है। उस जमीन को ओसीएम बिजनेस ग्रुप के मालिक सतीश सिन्हा, आनंद साहू और प्रमोद जोशी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने की कोशिश की है।
उनकी प्लानिंग कीमती जमीन की प्लाटिंग कर बेचने की थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि सतीश को प्लाटिंग के लिए आनंद साहू ने 19 एकड़ जमीन दिखाई और कहा कि उनके परिचित की जमीन है। सतीश को जमीन पसंद आ गई। उसके बाद आनंद उसे लेकर प्रमोद जोशी के पास गया। प्रमोद ब्रोकिंग का काम करता है। तेलीबांधा में उसका ऑफिस है।
प्रमोद ने कहा कि वह वरदान बिल्डकॉन का मालिक का दोस्त है, जमीन का सौदा करा लेगा। उसके बाद आनंद और प्रमोद ने मिलकर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और सतीश से सौदाबाजी की। सतीश ने अपने परिचित ज्ञानेश्वर मढरिया के नाम से जमीन का विक्रयनामा तैयार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी आपस में मिले हुए है। पूरी प्लानिंग के साथ जमीन को बेचने की साजिश की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/builder-deals-19-acres-of-land-for-rs-51-crore-conspiracy-to-sell-fake-documents-128107476.html
एक टिप्पणी भेजें