लोगों को छोटे-छोटे कामों के साथ ही रकम जमा करवाने के लिए बैंकों में न आना पड़े इसलिए अब बैंकों की ओर ने नई कैश डिपाॅजिट करने वाली मशीनें लगाई जा रही हैं। बैंकों ने इसके लिए उपयुक्त जगहों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अधिकतर बैंक ऐसी नई मशीनों को वहां लगा रहे हैं जहां पहले से ही एटीएम लगे हुए हैं। इससे बैंकों का किराया, सुरक्षा, बिजली और अन्य खर्च बचेंगे।
अभी लगभग सभी बैंकों के एटीएम में कैश निकाल तो सकते हैं लेकिन जमा करने की सुविधा नहीं है। कई कंपनियां अब ऐसे एटीएम बना रहे हैं जिनमें रकम निकालने के साथ ही कैश जमा भी किया जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत अधिकतर बैंकों में अब कैश जमा एटीएम से होते हैं। यानी लोगों को डिपॉजिट पर्ची जमी करने की जरूरत नहीं है।
बैंकों के काउंटर में लगी पीओएस मशीन से ही रकम जमा हो जाती है। लेकिन अधिकतर बार ग्राहक अपना एटीएम साथ ले जाना भूल जाते हैं। इसके अलावा इस प्रक्रिया में समय भी लगता है। इसलिए बैंक प्रबंधन ने अब एटीएम वाली जगहों में कैश डिपॉजिट मशीनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इससे आम लोगों के साथ छोटे-बड़े कारोबारियों को भी इसका फायदा होगा।
नए एटीएम नहीं लगने से अफसर नाराज : राज्य सरकार के अफसरों ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की है शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। अभी रायपुर में सबसे ज्यादा स्टेट बैंक के ही एटीएम हैं। निजी बैंकों के एटीएम की संख्या सबसे कम है। एसएलबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2019 तक 3208 और 2020 तक 3310 एटीएम राज्यभर में काम कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/crowds-are-getting-deposited-in-banks-now-new-cash-deposit-machines-will-be-installed-128107477.html
एक टिप्पणी भेजें