कुपोषण एक सामाजिक समस्या भागीदारी से ही दूर करें: कलेक्टर

महिला एवं बाल विकास से संबंधित पोषण अभियान की जिला अभिसरण समिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नवा बिहान एवं सखी वन स्टाॅप सेंटर की कलेक्टर महादेव कावरे ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य जिपं सीईओ केएस मण्डावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अजय शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी विस्मता पाटले, तहसीलदार लक्ष्मण राठिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं विभाग के सेक्टर्स सुपरवाइजर उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण एक सामाजिक समस्या है। इसको सभी की भागीदारी से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को अपने स्तर से कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नवा बिहान एवं सखी वन स्टाॅप सेंटर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने घरेलू हिंसा के लंबित एवं मुआवजा के सभी प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।

पीएमएमवीवाई योजना के तहत सभी पात्र गर्भवती महिलाएं एवं शिशुवती माताओं को प्रोत्साहन राशि सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने की हिदायत दी। इस के लिए ग्राम स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति को पीएमएमवीवाई योजना की निगरानी करने की बात कही।

आंबा में दिया जाएगा गरम भोजन,अंडा व दूध

कलेक्टर ने बैठक में राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की ब्लॉकवार जानकारी लेते हुए केन्द्रों में पोषण आहार व अंडा वितरण की जानकारी ली। कुपोषित बच्चों, एनिमिक महिलाओं को पौष्टिक और गरम भोजन, अंडा, दूध इत्यादि आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा प्रदान करने एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में 15 दिन रखकर भोजन एवं उपचार की निशुल्क सेवा प्रदान करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी को अपने कार्यों में विशेष रूचि लेने एवं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की हिदायत दी।

बेरोजगारों युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप

कलेक्टर ने आरईएस विभाग, आदिमजाति विभाग, रोजागर विभाग, पशु पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्योें की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के माध्यम से लंबित कार्याें को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आदिमजाति विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्य, विभिन्न निर्माणाधीन छात्रावासों की जानकारी ली।

उन्होंने रोजागर अधिकारी से कार्यालय में पंजीकृत युवाओं की भी जानकारी ली और आगामी दिनों में प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार की सुविधा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संबंधित उद्योगों और कार्यालयों से संपर्क करके जानकारी एकत्र करें ताकि रिक्त पदों को प्लेसमेंट कैम्प के दौरान शामिल किया जा सके और युवाओं की योग्यता के आधार पर उनको रोजगार उपलब्ध कराया जा सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Eliminate malnutrition a social problem only through participation: Collector


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/eliminate-malnutrition-a-social-problem-only-through-participation-collector-128082252.html

Post a Comment

और नया पुराने