फोटो प्रदर्शनी में दे रहे योजनाओं की जानकारी

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा फरसाबहार ब्लॉक के तपकरा बाजारडांड में फोटो प्रदर्शनी लगाया गया। फोटो प्रदर्शनी देखने आए ग्रामीण ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली है और वे इस योजनाओं का लाभ उठाएगें।

फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राज्य में 23 नए तहसीलों का गठन, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाएं, लघु वनोपज की खरीदी से लाभ, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पेयजल आपूर्ति, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, परंपरागत निवासियों को न्याय, छोटे भू-खण्डों की खरीदी-बिक्री शुरू, लॉकडाउन में मनरेगा बना रोजगार का सबसे बड़ा साधन, नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी, सार्वभौम पीडीएस इत्यादि को प्रदर्शित करते हुए राज्य में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी स्थल में विभिन्न योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पुस्तक, पाम्पलेट इत्यादि का वितरण भी किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/information-about-schemes-being-given-in-photo-exhibition-128082254.html

Post a Comment

और नया पुराने