भाजपा प्रभारी के आने से पहले संभाग-जिलों के प्रभारियों की दौड़-भाग, देंगे अपनी रिपोर्ट

भाजपा प्रदेश प्रभारियों के दौरे से पहले संभाग और जिलों के प्रभारियों की दौड़भाग शुरू हो गई है। पार्टी ने सभी प्रभारियों को 2 जनवरी तक अपने प्रभार क्षेत्र के संभाग और जिले की पूरी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रभारी के सभी सवालों का जवाब उन्हें मिल सके। यही वजह है कि दो जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में एक साथ बैठकें हैं। रायपुर और राजनांदगांव जिले की पहली कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन तीन से पांच जनवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। पहले दिन वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह से शाम तक बैठकें लेंगे। इनमें एक अहम बैठक महामंत्री संभाग, जिले व मोर्चा प्रभारियों की होगी। इस बैठक में प्रभारियों से वन टू वन बातचीत की जा सकती है। चार और पांच को प्रभारियों का बलौदाबाजार, मुंगेली और महासमुंद व बेमेतरा का दौरा है। इस दौरान वे मौके पर ही जानकारी जुटा सकती हैं। यही वजह है कि पार्टी के नेता भी अलर्ट हैं। पहली बैठक में ही प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों से यह सवाल कर दिया था कि उन्हें जिम्मेदारी मिले कितना समय हो चुका है, इस दौरान क्या-क्या किया?

भाजपा एसटी मोर्चा में 6 उपाध्यक्ष दो महामंत्री
भाजपा एसटी मोर्चा में 6 उपाध्यक्ष और दो महामंत्री बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में रामलखन सिंह पैकरा, ब्रह्मानंद नेताम, एमडी ठाकुर, भागीरथी मांझी, वेदप्रकाश भगत और डॉ. देवेंद्र माहला प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महामंत्री की जिम्मेदारी सत्यनारायण सिंह और नंदलाल मुड़ामी को दी गई है। रायपुर शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी बजरंग ध्रुव को और ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी योगेंद्र ध्रुव को दी गई है।

इसी तरह छत्रप्रताप सिंह दुग्गा कोषाध्यक्ष, अनुज एक्का, संगीता पोयाम, महेश राम उरांव, रितेश सहारे, खूबलाल ध्रुव जबकि शिवशंकर सिंह मरावी प्रदेश मंत्री, आशु पोडेटी कार्यालय प्रभारी, चंद्रशेखर छेदइया सह कार्यालय प्रभारी, गिरधर ठाकुर मीडिया प्रभारी, बसंत गोंड़ सह मीडिया प्रभारी, संशोधन सिंह सोशल मीडिया प्रभारी और लक्ष्मीकांत जगत सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/before-the-arrival-of-the-bjp-in-charge-the-race-of-the-in-charge-of-the-divisions-districts-will-give-their-report-128076630.html

Post a Comment

और नया पुराने