भाटागांव पानी टंकी को बुधवार को बारूद लगाकर जमींदोज कर दिया गया। जिला, पुलिस और निगम प्रशासन की मौजूदगी में पानी टंकी के 200 मीटर के क्षेत्र को खाली कराकर बांस-बल्ली से बैरिकेड कर टंकी को गिराया गया। शनिवार को टंकी के ओवरहेड को कुछ मजदूर तोड़ रहे थे। इस दौरान एक मजदूर की दबने से मौत हो गई थी। उसके बाद टंकी को उसी हालत में छोड़ दिया गया था। चूंकि टंकी काफी जर्जर हो गई थी और किसी भी समय उसके गिर जाने की संभावना था। इस वजह से निगम प्रशासन ने कंट्रोल्ड ब्लास्ट तकनीक के विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर टंकी को जमींदोज करवाया। एसडीएम प्रणव सिंह व रायपुर तहसीलदार अमित बेग के साथ निगम व पुलिस प्रशासन की टीम ने सुबह दो घंटे तक टंकी के आसपास के इलाके को खाली कराया। 200 मीटर के दायरे को पूरी तरह से खाली कराने के बाद टंकी में बारुद लगाया गया। बारुद लगाने के बाद तेज धमाका हुआ जिससे आसपास का इलाका हिल गया। देखते ही देखते टंकी जमींदोज हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/in-bhatagaon-more-than-100-houses-of-200-meter-radius-should-be-evacuated-then-blasted-tank-ravaged-by-explosion-127397602.html
एक टिप्पणी भेजें