गाय तस्करी करते 2 युवक गिरफ्तार

बरगढ़ जिले के अम्बाभोना अंचल में गैरकानूनी ढंग से गाय की तस्करी करने की शिकायत पर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से पिकअप वैन भी जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अम्बाभोना थाना अन्तर्गत लुदुपाली गांव में एक पिकअप क्रमांक ओडी 17 जे 2035 से गायों के परिवहन की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भटली के गंगेई स्थित सुविधा केन्द्र के पास गाड़ी को रोका।
गाड़ी के ड्राइवर बरगढ़ पानीछत्तर निवासी रवि यादव एवं हेल्पर अत्ताबिरा के मनाबन्ध निवासी लक्ष्मण चौधरी को थाने लाया गया और उनके पास से 8 गायों को छुड़ाकर बारपहाड गाय सुरक्षा समिति को सौंप दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/2-youth-arrested-for-smuggling-cows-127439362.html

Post a Comment

और नया पुराने