बोकरामुडा स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत

मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित कर दिए गए। घाेषित परिणाम में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा कला स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी विद्यार्थी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। गत वर्ष भी इसी स्कूल के सभी छात्र सफल रहे थे। इस वर्ष कक्षा 10 वीं में कुल 42 छात्रों में 19 ने प्रथम श्रेणी और 23 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।

यशवंत ठाकुर ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, अरशद आलम 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, नेतराम 72 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 12 वीं कला संकाय के 12 छात्रों में 5 ने प्रथम श्रेणी और 7 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। लता ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। त्रिलोचना 64.8 प्रतिशत द्वितीय स्थान और टीकेश्वरी 61.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/bokramuda-school-results-100-percent-127439366.html

Post a Comment

और नया पुराने