फाइनेंस कंपनियां वसूल रहीं ऋण कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

कोरोना काल में भी एसएचजी ग्रुप से ऋण वसूली को लेकर कांग्रेस ने विराेध जताया है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बरगढ़ शाखा ने इस संबंध में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार ने इस समय ऋण वसूली पर रोक लगाई है। बावजूद इसके फाइनेंस कम्पनियां ऋण की वसूल रहे हैं। इसे लेकर कई महिलाएं जिला कार्यालय पहुंचकर ऋण वसूली बंद करने की मांग की।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बरगढ़ शाखा के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष बेहेरा के नेतृत्व में विभिन्न एसएचजी ग्रुप की महिलाओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक स्मारकपत्र डिप्टी कलेक्टर मिद्र्धा टप्पो को सौंपा।
उल्लेखनीय है कि जिले की कई गरीब वर्ग के लोगो ने माईक्रोफाईनेन्स क‌ंपनियों से ऋण लेकर व्यवसाय कर रहे हैं और लगातार ऋण को चुकाते आ रहे है। किन्तु कोरोना की वजह से मार्च महीने से लाॅकडाउन होने के कारण व्यवसाय पूरी तरह से बंद है। ऐसे में वे लोग ऋण देने में असमर्थ है।

वहीं दूसरी ओर कम्पनियों द्वारा ऋण वसूली को लेकर दबाव बनाने के साथ ही धमकाया जा रहा है। इसी की शिकायत एसएचजी ग्रुप की महिलाओं ने प्रशासन से की है, लेकिन अब तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। यही कारण है कि महिलाओं ने जिलाधीश कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जुगल प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक निहार रंजन महानन्द, वरिष्ठ नेता प्रदीप देवता, ब्राम्हानन्द महाकुड, प्रतापचन्द्र नायक सहित कई दलीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Finance companies are recovering debt Congress protests


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/finance-companies-are-recovering-debt-congress-protests-127439357.html

Post a Comment

और नया पुराने