श्रमिक स्पेशल के पीछे पहुंची जनशताब्दी, 4 विभागों के अफसर जुटे तब स्टेशन से बाहर निकले यात्री

बुधवार रात 9 बजेश्रमिक स्पेशल ट्रेन जिले के 188 मजदूरों को लेकर रायगढ़ आई। इसके एक घंटे बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस पहुंची इसमें भी 120 यात्री पहुंचे। दोनों ट्रेनों में यात्रियों को स्टेशन में स्क्रीनिंग कराकर उनकी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी लेने में प्रशासनिक, पुलिस रेलवे अफसरों के मशीनें छूट गए। रेलवे अफसरों का कहना है कि अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलने के साथ यात्री ट्रेनें भी चलेंगी।
हेल्थ डेस्क भी बढ़ाया गया
रेलवे अफसरों ने प्रशासनिक अफसरों को कहा हैं कि यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए हेल्थ डेस्क को बढ़ाने के लिए कहा था। करीब चार बूथ रेलवे स्टेशन पर और लगाए गए हैं। कुल 10 बूथ में स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। ऐसे यात्री जो दूसरे प्रदेशों से ट्रेन, हवाई जहाज या दूसरे माध्यम से लौटकर जनशताब्दी से पहुंचे उनकी ट्रैवल हिस्ट्री लेकर उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है।

अहमदाबाद एक्सप्रेससे लौटे 175 श्रमिक
बुधवार की सुबह साढ़े 9 बजे हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 175 श्रमिक रायगढ़ पहुंचे। कोलकाता, टाटा और झारसुगुड़ा से लौटे मजदूर सारंगढ़, बलौदा बाजार के थे। उन्हें स्क्रीनिंग के बाद बसों में भेजा गया। डिप्टी कलेक्टर सीमा पात्रे ने बताया कि अब अचानक मजदूर ट्रेनों में पहुंचने की वजह से स्टेशन में कुछ समय के लिए अव्यवस्था फैल गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/jan-shatabdi-reached-behind-shramik-special-officers-from-4-departments-gathered-while-passengers-exited-the-station-127372927.html

Post a Comment

और नया पुराने