मेकाहारा में गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल स्टाफ ने एमएस ऑफिस का घेराव कर दिया था। बुधवार को मेकाहारा में व्यवस्थाएं बदली गई हैं। इमरजेंसी के लिए मेडिकल स्टाफ को पीपीई किट पहनकर जाने के लिए कहा गया है। गायनिक, सर्जरी सहित अन्य वार्ड में आने वाले मरीजों की पहले नई ओपीडी बिल्डिंग में स्क्रीनिंग होगी फिर उन्हें भर्ती किया जाएगा।
मेकाहारा के गायनिक वार्ड में जो भी महिला लाई जाएगी उसकी ट्रैवल हिस्ट्री लेने के बाद ही उसे भर्ती किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं और संदिग्ध मरीजों की ओपीडी पर्ची काटने और सहायता करने के निर्देश एमएसडब्ल्यू वर्कर को दिए गए हैं। बुधवार को डभरा जांजगीर से आई एक महिला को कोरोना संदिग्ध मानकर आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिया गया। महिला दूसरे प्रदेश से लौटी ती। डीन डॉ पीएम लूका ने बताया कि अभी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल, आवासीय परिसर, हॉस्पिटल में करीब 85 डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को रखने की व्यवस्था की गई है। कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी करने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन में रखा जा रहा है। अब जिंदल गेस्ट हाउस को भी क्वारेंटाइन सेंटर के लिए लिया गया है, वहां 6 मेडिकल स्टाफ को क्वारेंटाइन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/medical-staff-will-be-treated-by-wearing-ppe-kit-in-emergency-127372932.html
एक टिप्पणी भेजें