बारिश के बाद अब खेती में तेजी आ गई है, वहीं गांवों में कोराेना संक्रमित भी बढ़ रहे हैं, इसलिए कृषि विभाग ने किसानों को कोराेना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क लगाने और औजारों को सैनिटाइज करने की सलाह दी है। किसानों को साबुन और पानी से हाथ धोने और काम के दौरान एक-दूसरे से दूरी बनाने कहा है। कृषि विभाग ने किसानों को खेती के साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सुझाव दिए हैं। बड़ी संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों से लौटे हैं। क्वारेंटाइन अवधि पूरी कर अब सभी खेती में जुट गए हैं। खेतों में काम के दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों के एक साथ होने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है, इसलिए दूर रहकर काम करने की सलाह दी गई है।
पशुओं को हरा चारा, ताजा पानी दें
पशुपालकों को एक दिन में दो बार पशुओं को हरा चारा और साफ व ताजा पानी देने कहा गया है। किसानों को पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ब्लैक क्वार्टर, एंथ्रेक्स और अन्य बीमारी से बचाव के टीके लगाएं। पोल्ट्री बर्ड को रानी खेत बीमारी से बचाव के लिए टीका लगवाने की सलाह दी गई है। किसानों को धान के साथ अरहर, सोयाबीन, मक्का, मूंगफली की बुवाई शुरू करने कहा गया है। नर्सरी में बुवाई से पहले धान के बीज को कार्बेंडाजिम 2 ग्राम प्रति किलो बीज कवक नाशी से उपचारित करें। इसी तरह फल, फूल और टमाटर, बैगन, मिर्च, भिंडी आदि की फसलों को दूरी बनाकर लगाने की सलाह दी गई है। फलों के पौधे लगाने के लिए पर्याप्त दूरी में गड्ढे कर लगाने कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/farmers-should-not-be-corona-so-apply-masks-in-the-field-sanitize-the-tools-127441713.html
एक टिप्पणी भेजें