काटापाली को सैनिटाइज करने सौंपा ज्ञापन

बरगढ़ ब्लाक के काटापाली अंचल में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने काटापाली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके चलते क्षेत्र में आवश्यक सामाग्री की उपलब्धता ठीक से नहीं हो रही है। यही नहीं जिला प्रशासन तथा पुलिस की सुरक्षा के अभाव की वजह से कंटेनमेंट जोन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

इसी को देखते हुए बरगढ़ भाजपा की ओर से अतिरिक्त जिलाधीश मिद्र्धा टप्पो को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा ने काटापाली को सैनिटाइज करने, ग्रामवासियों को राशन सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था करने, दवाओं की सुविधा करने सहित पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार करने की मांग की है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अश्विनी षडंगी, सुरेश्वर शतपथी, रविनारायण दाश, सुब्रात होता, किशोर दाश, कुश कुम्भार, अवनिकान्त पण्डा उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/memorandum-assigned-to-sanitize-katapali-127439352.html

Post a Comment

और नया पुराने