क्वारेंटाइन सेंटरों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीएम भूपेश करेंगे हर हफ्ते रिव्यू

प्रवासी मजदूरों की वापसी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने क्वारेंटाइन सेंटरों की व्यवस्थाओं को लेकर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त न करने की हिदायत दी है। प्रदेश में 19 हजार 374 क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए है, जिसमें वर्तमान में 2 लाख 23 हजार 150 लोग रह रहे है। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सीएम भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि वे हर सप्ताह मानिटरिंग करेंगे। क्वारेंटाइन सेंटरों में रह रहे श्रमिकों और अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उनके ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य जांच, मनोरंजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो। सीएम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को इन क्वारेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।

साथ ही कहा कि सभी सेंटरों में नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं और रह रहे लोगों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी लोग मास्क लगाए और सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सेंटर में ठहरे गर्भवती माताओं, बच्चों और वृद्धजनों की देखभाल की विशेष व्यवस्था रहें। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य जांच और उनका समय पर टीकाकरण सुनिश्चित हो। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित खासकर वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम गठित आवश्यक दवाओं के साथ क्वारेंटाइन सेंटरों में तैनात रहें। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No tolerance for negligence in quarantine centers, CM Bhupesh will review every week


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/no-tolerance-for-negligence-in-quarantine-centers-cm-bhupesh-will-review-every-week-127376512.html

Post a Comment

और नया पुराने