स्कूल खुलने से पहले सभी छात्रावास और आश्रमों को भी करें सेनिटाइज

प्रदेश के छात्रावासों-आश्रमों कोसेनेटाईज किया जाएगा। इसका मानक संचालन प्रक्रिया अनुसार प्रशिक्षण और डेमो भी होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर विभाग द्वारा संचालित छात्रावास और आश्रमों को कोरोना स बचाने शिक्षण सत्र शुरू होने के पूर्व और शिक्षा सत्र के दौरान नियमित रूप से साफ-सफाई और सेनेटाईज किया जाएगा। विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए सभी जिलों के सहायक आयुक्तों को कहा है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र के अनुसार वातावरण में नोवेल कोरोना वायरस के कई दिनों तक जीवित रहने के कारण ऐसे परिसर तथा क्षेत्र को कोरोना वायरस से संक्रमित है अथवा संक्रमण की आशंका है।

खाद्य विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे चलेगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में राशन वितरण के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद खाद्य विभाग द्वारा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, भण्डारण, वितरण की मॉनिटरिंग के साथ ही राज्य के प्रवासी श्रमिकों और व्यक्तियों को निशुल्क राशन देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम जिला पंचायत रायपुर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित किया जाएगा। वहीं राशनकार्ड विहीन व्यक्तियों एवं प्रवासी श्रमिकों को निशुल्क राशन देने के लिए मोबाइल एपल पर पंजीयन की सुविधा दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम भूपेश बघेल से गुरुवार को चार प्रशिक्षु आईएफएस अफसरों ने भेंट की। इस दौरान पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी व एसीएस सुब्रत साहू मौजूद थे।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/sanitize-all-hostels-and-ashrams-before-school-opens-127401193.html

Post a Comment

और नया पुराने