डीडीनगर के मोबाइल कारोबारी ने फैशन डिजाइनर से दोस्ती की, फिर उसके साथ जबरदस्ती कर अश्लील तस्वीरें खींच ली। बाद में उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने कई बार उसकी मांग पूरी की। आरोपी जब ज्यादा परेशान करने लगा तब उसने शनिवार को गोलबाजार थाने में आराेपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिव नगर आजाद चौक के अखिल सूर्यवंशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी डीडी नगर में मोबाइल की दुकान है। पीड़िता का अारोप है कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात मोबाइल शाॅप पर हुई थी। दोनों इसके बाद मिलने जुलने लगे। आरोपी ने उसे प्यार के झांसे में लेकर गोलबाजार के करीब होटल सिटी पैलेस बुलाया। यहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो भी ले लिए। अश्लील फोटो दिखाकर आरोपी उस पर हमेशा संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता के मना करने पर अश्लील फोटो सार्वजनिक करने और जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इससे नाराज होकर युवती ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो पीड़िता के भाई को वाट्सएप पर भेज दिया।
इसके बाद पीड़िता ने आरोपी की शिकायत गोलबाजार थाने में दर्ज कराई। आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/misbehaving-with-the-fashion-designer-in-hotel-blackmailing-by-taking-pornographic-photos-127383480.html
एक टिप्पणी भेजें