जूटमिल चौकी क्षेत्र की महिला ने 20 प्रतिशत ब्याज पर मकान गिरवी रखकर 30 हजार रुपए उधार लिए थे। ब्याज समेत उसने मूलधन की राशि एक लाख 60 हजार रुपए संबंधित को वापस लौटा दिए। लॉकडाउन के दौरान जब वह मुंबई से वापस लौटी तो उसके मकान पर ब्याज में रुपए देने वाला नागेंद्र मिश्रा कब्जा किए बैठा था। महिला ने इसकी शिकायत एसपी और विधायक प्रकाश नायक से की है। पीड़ित महिला वार्ड नंबर 38 तेंदूडीपा निवासी लक्ष्मीन यादव ने बताया कि उसका पति राजेश यादव तीन वर्ष से लापता है। महिला ने एसपी और विधायक को दिए पत्र में लिखा है कि नागेंद्र उनसे मारने पीटने की धमकी और गाली गलौज करता है। वह बच्चों के साथ आईएचएसडीपी के मकान में किराए पर रह रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/30-thousand-rupees-even-after-paying-160-lakh-the-moneylender-took-possession-of-the-house-127532316.html
एक टिप्पणी भेजें