प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला जशपुर में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस समिति में अध्यक्ष कलेक्टर महादेव कावरे, सदस्य सीईओ जिला पंचायत के.एस. मंडावी, उपसंचालक कृषि, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग जशपुर, जिला नोडल बैंक प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक जिला जशपुर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर, कुनकुरी विकासखंड के चरईमारा के सागर मछुआ सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रोतास खलखो एवं सहायक संचालक मछली पालन को सदस्य के रूप में शामिल है। इस योजना के तहत मत्स्य उत्पादन के लिए जिले में काम होने हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/district-level-committee-constituted-of-prime-minister-matsya-sampada-yojana-127532318.html
एक टिप्पणी भेजें