मुंडाडीह गांव में घुसे तीन हाथी, सांसद के घर के नजदीक 5 घंटे बैठे रहे हाथी

शनिवार की रात को सांसद गोमती साय के गृहग्राम मुंडाडीह में तीन हाथी घुस गए। सांसद के घर से करीब 4 सौ मीटर की दूरी पर जंगली हाथी 5 घंटे बैठे रहे। ग्रामीणों ने अपने तरीके से हाथियों को भगाने की कोशिश पर हाथी अपने स्थान से नहीं हटे।
सांसद गोमती साय ने फोन पर इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी, जिसके बाद वन विभाग के हाथी भगाओ दस्ते ने सायरन बजाकर हाथियों को बस्ती से बाहर खदेड़ा। ग्रामीणों ने भी मशाल लेकर हाथियों को भगाने में मदद की। तपकरा वन परिक्षेत्र में 10 हाथी हैं, जो विभिन्न गांव में विचरण कर रहे हैं। शनिवार की रात को तीन हाथी ग्राम मुंडाडीह में घुस गए। रात 9 बजे जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो ग्रामीण हाथियों को भगाने में जुटे। ग्रामीणों ने हाथ में मशाल लिया और थाली व टिन बजाते हुए हाथियों की ओर बढ़े, पर इसका हाथियों पर काेई असर नहीं हुआ। जिस स्थान पर हाथी थे, उससे रायगढ़ लोकसभा की सांसद गोमती साय के मकान की दूरी महज 4 सौ मीटर पर थी। इसलिए इलाके में यह बात फैल गई कि सांसद के घर को हाथियों ने घेर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/three-elephants-entered-mundadih-village-elephants-sat-for-5-hours-near-mps-house-127532233.html

Post a Comment

और नया पुराने