एक ने शराब नहीं मिलने पर तो दूसरे ने अज्ञात कारण से कर ली खुदकुशी

सुबह खेत में हल चलाने के लिए 19 वर्षीय युवक को उठाने गई मां को कमरे में बेटे की फांसी पर लटकती लाश मिली। बेटे के आत्महत्या की जानकारी उसकी मां ने घर के अन्य सदस्यों एवं आस पड़ोस वालों को दी थी। मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया की है।
रविवार की सुबह कलिया निवासी मंगलू राम की पत्नी 19 वर्षीय बेटे सिकंदर को खेत में हल चलाने के लिए उठाने के लिए उसके कमरे में गई थी। मां ने कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि उसका बेटा सिकंदर राम ने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। परिवार के अन्य सदस्यों एवं आस पड़ोस वालो को इसकी जानकारी होने पर नारायणपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। बताया जाता है कि मृतक अपनी पढ़ाई छोड़ दिया था और घर में ही रहता था। मृतक का गांव में भी ज्यादा किसी से मेल मिलाप नहीं था।

घर से निकले युवक की लाश फंदे से लटकते मिली
दूसरे मामले में युवक को शराब नहीं मिली तो उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामला जिले के पंडरापाठ चौकी के तेंदपाठ का है। तेंदपाठ निवासी दामडे कोरवा शराब पीने का आदी था और शराब पीने के बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता था। शुक्रवार को उसने शराब पी थी और दूसरे दिन जुगाड़ में निकला था पर नहीं मिल पाई। इससे क्षुब्ध होकर जंगल में फांसी लगा ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/one-did-not-commit-alcohol-and-the-other-committed-suicide-due-to-unknown-reason-127532237.html

Post a Comment

और नया पुराने