उधार के 5 हजार रु. लौटाने से मना किया तो कर दी हत्या

कांसाबेल थाना क्षेत्र में खेत में मिले युवक के शव के मामले को सुलझाते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उधार में दिए गए पांच हजार रुपए की वसूली में हुए विवाद में युवक ने डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी।
कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ियाझरिया निवासी राधेश्याम लकड़ा पिता मंगरु (45) शुक्रवार को अपने किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के कारण नरियरड़ाड गया था। नरियरड़ाड में अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद राधेश्याम रात को 8 बजे वापस घर आ गया था। घर आने के बाद वह कपड़ा बदलकर घर में घूमने के लिए निकल गया था। राधेश्याम घर से निकलने के बाद रात को वापस नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह कांसाबेल बंदरचुआ सड़क किनारे खेत में एक युवक की खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। खेत में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए थे।

अंतिम बार मृतक के साथ दिखा था आरोपी
राधेश्याम नागर लेने के लिए बैजनाथ राम यादव के साथ सिमोन बैगा के पास गया था। उन्हें साथ जाते हुए गांव के कुछ लोगों ने देखा था। सिमोन के घर से नांगर लेने के बाद दोनों अपने घर वापस जाने के लिए निकले, लेकिन राधेश्याम लकड़ा रात में अपने घर नहीं लौटा था और सुबह उसका शव कोल्हादोहर पुलिया के पास खेत में मिला। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्ती राधेश्याम लकड़ा के रुप में की और पुलिस को बताया था कि राधेश्याम को उन्होंने अंतिम बार बैजनाथ यादव के साथ देखे थे।

बैजनाथ राम यादव को पुलिस ने हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने मृतक राधेश्याम को एक माह पूर्व 5000 रुपए उधार में दिए था। पैसा उधार में देने के बाद बैजनाथ के द्वारा उससे पैसे मांगने पर मृतक रुपए वापस करने में टालमटोल कर रहा था। शुक्रवार की रात को सिमोन के घर से नांगर लेकर आते समय दोनों के बीच में उधार में दिए गए रुपए को लेकर विवाद होने
लगा। विवाद होने पर डंडे से वार कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/5-thousand-of-loan-i-refused-to-return-and-murdered-127532248.html

Post a Comment

और नया पुराने