चाकू के हमले से घायल ढाबा संचालक के पुत्र भरत जायसवाल ने सिटी कोतवाली में शिकायत की है कि कुछ असामाजिक तत्व उनके और उनके परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने की झूठी अफवाह फैला रहे है, जिससे उसके होटल व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा।
भरत ने बताया कि कोरोना से ज्यादा खतरनाक इससे फैलने वाली झूठी अफवाह है। इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे किसी व्यक्ति या व्यवसायी को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। 14 जुलाई को भरत के पिता पर जानलेवा हमले के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने ढाबा संचालक के ऊपर चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ढाबा संचालक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/dhaba-operator-rumored-to-be-corona-127532242.html
एक टिप्पणी भेजें