सरगुजा जिले में 17 मई को कोरोना का पहला केस शहर के मोमिनपुरा इलाके में मिला था। इसके बाद मई व जून में जिले में कोरोना के मरीज क्वारेंटाइन सेंटरों से ही सामने आए। उम्मीद की जा रही थी कि संक्रमण फैलेगा नहीं। क्योंकि मरीज व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान आसानी से हुई।
यही वजह है कि शुरू के 60 दिनों में 53 कोरोना के मरीज मिले लेकिन कोरोना के केस मिलने का ट्रेंड तेजी से बदला है। अनलॉक के बाद भीड़ बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाया तो जुलाई के 12 दिनों में ही 38 पाॅजिटिव केस सामने आ गए। यानी पहले हर दिन एक मरीज ही सामने आते थे लेकिन जुलाई के दस दिनों में औसत बढ़कर तीन हो गया है। प्रशासन द्वारा बनाई गई टीमें कोरोना को नियंत्रित करने बनाए गए नियमों का पालन करने शनिवार से सड़क पर उतरीं तो शहर में भीड़ भी कम नजर आई। मास्क व सोशल डिस्टेंस को लेकर कार्रवाई भी की गई लेकिन ये पर्याप्त नहीं है। अभी कई लोग बिना मास्क के घरों से घूमते नजर आ रहे हैं तो कंटेनमेंट जोन से निकलकर बाहर आ जा रहे हैं।
भास्कर पड़ताल: सरगुजा में अब तक 91 कोरोना पाॅजिटिव मिले, इनमें से 53 हो चुके ठीक
- बड़ी दुकानों व शो रूम में लोग सीधे अंदर घुस रहे और सामान छू रहे हैं।
- सब्जी दुकानों में दुकानदार के अलावा ग्राहक सीधे सब्जी हाथ से छूते हैं।
- बैंक, नर्सिंग होम, क्लीनिक में सोशल डिस्टेंस का पालन नही हो रहा है।
- दो पहिया के अलावा ऑटो में एक साथ कई लोग बैठ कर सफर करने लगे हैं।
अब तक 43 सौ की हो चुकी है जांच
शुरू में प्रतिदिन औसत 40 से 50 सैंपल ही लेकर भेजे जाते थे। अब जांच की संख्या बढ़ गई। अभी औसत 80 से 100 सैंपल प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। शनिवार को ही करीब 84 सैंपल लिए गए। इससे अब तक जिले में 4340 लोगों की जांच हो चुकी है। यही वजह है जांच बढ़ने से पाॅजिटिव केस भी मिल रहे हैं।
सरगुजा जिले में बीते तीन महीने में कब कितने मरीज मिले

पुरुषों के पाॅजिटिव मिलने से सैंपल की बढ़ रही संख्या: कोरोना पाॅजिटिव में यदि कोई कामकाजी पुरुष मिलता है स्वास्थ्य विभाग को ज्यादा दिक्कत हो रही है। यदि ये पाॅजिटिव आते हैं तो इनके संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है। अभी अंबिकापुर में मिले कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में पुरुषों की संख्या 50 फीसदी है। ये सभी सरकारी व प्राइवेट काम करने वाले हैं।
सीधी बात :डाॅ. पीएस सिसोदिया, सीएमएचओ
लोग लापरवाही बरत रहे इसलिए बढ़ रहे केस
अभी अचानक कोरोना के केस तेजी से कैसे बढ़ गए हैं। जिले में पहले तो ऐसी स्थिति नहीं थी?
-पहले लाॅकडाउन में लोग नहीं घूम रहे थे। अब अनलॉक की स्थिति में लोग कहीं भी आने-जाने लगे हैं। बाहर से आने वाले लोग भी जानकारी छुपा रहे हैं। इससे केस बढ़ रहे हैं।
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी कहीं ढिलाई नहीं बरत रहा। पहले जैसे सक्रियता नहीं दिख रही।
-ऐसी बात नहीं है। टीमें पहले जितना काम करती थी उससे ज्यादा कर रही हैं। जांच बढ़ा रहे हैं। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए।
कोरोना से बचने आगे क्या करना चाहिए जिससे समस्या कम हो?
- लोग अनावश्यक बाहर न घूमें। इस बचने सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। बाहर में मास्क का उपयोग करें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मेरा मानना है कि लाॅकडाउन की स्थिति अभी होनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/only-53-cases-in-first-60-days-investigation-increased-in-july-and-38-corona-positive-in-12-days-127507281.html
एक टिप्पणी भेजें