क्षेत्र निवासी नव विवाहिता का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला। युवती ने माता-पिता की पसंद से शादी न करके अपनी पसंद के लड़के से भागकर शादी की थी। युवती ने जिसके साथ शादी की थी, वह पहली पत्नी की हत्या के आरोप में सजा काट चुका था।
घटना की सूचना पर उप निरीक्षक आरके कश्यप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि ग्राम भंवरमाल की पूजा गुप्ता 20 वर्ष पति आनंद गुप्ता की लाश शनिवार शाम रसोई घर में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से लटकी मिली। बताया जा रहा है कि घटना के समय पूजा घर में अकेली थी। पति खेत में काम करने गया था, सास भी कहीं बाहर गई थी। कश्यप ने बताया कि अब तक महिला के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों का बयान लिया गया है, लेकिन कोई ठोस कारण पता नहीं चला है। बताया कि पूजा की शादी 2018 में दूसरे युवक से
पहली पत्नी की हत्या के आरोप में पति गया था जेल
आनंद पहली पत्नी के मर्डर के आरोप में जेल भी जा चुका है। जेल से निकलने के बाद उसने पूजा के साथ शादी की थी। आनंद पर पहली पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने का आरोप लगा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/the-dead-body-of-the-married-woman-was-hanged-in-the-house-127507283.html
एक टिप्पणी भेजें