जिपं सदस्य ने सांसद छाया से की भेंट, विकास निधि पर चर्चा

बेमेतरा जिला पंचायत की सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने सांसद छाया वर्मा से रायपुर स्थित निवास में भेंट की। सांसद छाया वर्मा को संसदीय आचरण और मर्यादित व्यवहार के लिए सांसद रत्न के सम्मान के लिए नामित किया गया है। उन्हें वर्ष 2020 के लिए देश के दोनों सदनों से सांसद रत्न सम्मान के लिए चुना गया है। प्रज्ञा निर्वाणी ने उन्हें फूल का गमला सौंपा।
सांसद वर्मा ने कहा कि यह अच्छी पहल है। फूल और फलदार पौधों को भेंट स्वरूप देकर धरती माता का शृंगार करना चाहिए। सांसद ने अपनी राजनीतिक शुरुआत जिपं सदस्य के रूप में की थी। उन्होंने प्रज्ञा को समझाया कि किस तरह पंचायती राज द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य किया जा सकता है। जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के पास न तो कोई विकास निधि है, न ही पहले जैसे अधिकार, इस विषय पर उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से जिला और जनपद पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार सम्पन्न किए जाने और विकास निधि दिए जाने के विषय पर चर्चा की है, जिस पर सीएम ने सहमति जताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/bemetara/news/zip-member-meets-mp-chhaya-discusses-development-fund-127482755.html

Post a Comment

और नया पुराने