शहर के गांधीनगर थाना अंतर्गत अलग-अलग घटना में एक स्कूल के चपरासी व एक किशोरी ने फांसी लगा ली। पहली घटना शहर के शिवधारी काॅलोनी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि शिवधारी काॅलोनी निवासी 30 वर्षीय प्रकाश रावत सकालो सरकारी स्कूल में चपरासी था। वह शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया था। सुबह नहीं उठा तो परिजन कमरे में गए। वहां अंदर उसका शव फांसी से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और कमरे की तालाशी ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। दूसरी घटना में गांधीनगर नाका में रविवार की शाम को एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि किशोरी पढ़ती थी। वह शाम को अपने कमरे में गई। काफी समय होने के बाद जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजन ने आवाज लगाई। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन ने झांक कर देखा तो अंदर उसका शव फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/in-different-incident-teenager-and-school-peon-hanged-127507286.html
एक टिप्पणी भेजें