बिरगांव और भनपुरी शहर के हाॅटस्पाॅट सील तेलीबांधा की रिपोर्ट खम्हारडीह में

राजधानी में रोज नए इलाकों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज बिरगांव में मिले हैं और वह राजधानी का हॉट स्पॉट बन गया है। मंगलवार को बिरगांव से 11 व भनपुरी से 6 मरीज मिले हैं। बुधवार को रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 500 पहुंच सकती है।
नए मरीज सेक्टर 29 नया रायपुर, शांतिनगर, दलदल सिवनी, मोवा, मौली श्रीनगर, न्यू शांतिनगर, स्टेशन रोड, पुराना पीएचक्यू, सड्‌डू, शंकरनगर, कबीरनगर, भाठागांव, कैलाशपुरी, शैलेंद्रनगर, पुलिस लाइन और कचना में मिलाे हैं। ये सभी अच्छी-खासी रिहाइश वाले इलाके हैं। जिले के अभनपुर, धरसींवा, सिलतरा, चंपारण में भी मरीज मिले हैं। इनमें कॉर्पोरेशन बैंक का पीओ, कांच दुकान का कर्मचारी, ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर, बिजली विभाग का सहायक लाइनमेन, इलेक्ट्रिशियन, होटल कर्मचारी, पेंटर, कबाड़ीवाला, स्नेक्स दुकान के दो कर्मचारी शामिल हैं। रायपुर में कुछ मोहल्ले ही बचे हैं, जहां अब तक कोरोना का केस नहीं मिला है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कोरोना के मरीजों के बढ़ने की आशंका है, क्योंकि लोग लापरवाह हो गए हैं। वे न मॉस्क लगा रहे हैं और न भीड़ में जरूरी ऐहतियात बरत रहे हैं। ठेले व होटलों में खाते समय भी लापरवाही की जा रही है।

मंदिरहसौद, पुरानी बस्ती के बाद तीसरा थाना
राजधानी के तेलीबांधा थाने का स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद थाने को सील कर दिया गया है। थाने के सभी स्टाफ होम क्वारेंटाइन कर दिए गए हैं। सभी स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी 7 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहना पड़ेगा। एसएसपी ने निर्देश दिया है कि तेलीबांधा इलाके की रिपोर्ट अब कुछ दिनों तक खम्हारडीह थाने में लिखी जाएगी। वहीं से इलाके की पुलिसिंग होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hotspot Seal Telibandha report of Birgaon and Bhanpuri city in Khamhardi


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/hotspot-seal-telibandha-report-of-birgaon-and-bhanpuri-city-in-khamhardi-127489656.html

Post a Comment

और नया पुराने