17 साल के नाबालिग ने 5 साल की बच्ची से उसके भाई के सामने दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को उसने बच्ची को ग्राम बकरामुड़ी के कुएं में फेंक दिया। वहीं पकड़े जाने के डर से बच्ची के भाई को एक किलोमीटर दूर ग्राम लमनाडांड की झाड़ियों में गला घोंटकर फेंक दिया।
बच्ची काे तैरना आता है, इसलिए उसकी जान बच गई, वहीं रात साढ़े 8 बजे पुलिस ने बच्चे का शव लमनाडांड की झाड़ियों से बरामद कर लिया है। मामला मनेंद्रगढ़ थानांतर्गत ग्राम ग्राम पंचायत डंगौरा का है। यहां रहने वाले ग्राम पंचायत डंगौरा निवासी एक ग्रामीण की 5 वर्षीया बेटी और उसका 6 वर्षीय चचेरा भाई बुधवार दोपहर 1 बजे खेत में खेल रहे थे, तभी डंगौरा से सटे ग्राम शंकरपुर का एक नाबालिग युवक जिसका गांव में आना-जाना था, वह अपनी साइकिल से गांव पहुंचा। उसने गांव में साइकिल खड़ी कर दी और पैदल दोनों बच्चों को छिउला पत्ता तोड़ने के नाम पर अपने साथ ढाई किलोमीटर दूर ग्राम बकरामुड़ी ले गया। उसने बच्चे के सामने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और बच्ची के गाल और पेट पर दांत से बुरी तरह काटा। इसके बाद उसने बच्चे का गला दबाकर झाड़ियों में फेंक दिया। फिर बच्ची को बकरामुड़ी स्थित कुआं में फेंककर चला गया। दोपहर 3 बजे एक ग्रामीण युवक फुरमान सिंह कुंआ के पास से गुजर रहा था, तभी कुंआ से आवाज आने पर उसने कुंआ में झांककर देखा तो बच्ची हाथ-पैर चला रही थी। इससे उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल बच्ची को कुंए से बाहर निकाला। पूछने पर बच्ची ने डंगौरा निवासी बताया।इसके बाद ग्रामीण ने डंगौरा निवासी विक्की नामक युवक को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विक्की ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने साथ गांव लाया। बच्ची ने टूटी-फूटी जानकारी दी। उसने बताया कि उसके चचेरे भाई का गला दबाकर उसे झाड़ियों में फेंका गया है, लेकिन किस स्थल पर फेंका गया है, यह सही तरीके से नहीं बता पाई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर ग्रामीणों की मदद से बच्चे का शव रात साढ़े 8 बजे लमनाडांड की झाड़ियों से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बच्चे से दुष्कर्म करने की बात स्वीकर की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/the-minor-raped-the-innocent-and-threw-him-in-the-well-when-he-came-to-swim-he-survived-so-he-could-not-tell-the-brother-and-killed-him-and-threw-him-in-the-bushes-127494028.html
एक टिप्पणी भेजें