डेढ़ घंटे देर से पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री डहरिया, स्वागत करने की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए विधायक और पदाधिकारी

जिले में अनलॉक के बाद पहली बार नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया कोरिया जिले के प्रवास पर डीएम फंड की समीक्षा करने बैठक में शामिल होने पहुंचे। यहां पहले डीएम फंड से हुए निर्माण व विकास कार्यों पर कलेक्टोरेट में रात साढ़े 8 बजे तक चर्चा चली।
इस दौरान यह चर्चा चली कि बीते 4 साल में साढ़े 3 हजार से अधिक निर्माण कार्यों के लिए करीब 200 करोड़ जारी किया गया। इनमें से कई गैर जरूरी काम के लिए जारी किए राशि को कलेक्टर एसएन राठौर ने निरस्त करने की भी कार्रवाई की है। जिले में बीते चार साल में लगातार डीएम फंड में रायल्टी की राशि कोयला खदानों के बंद होने से घट रही है। इसका असर अब विकासकार्य में भी देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि बीते 4 साल में हर साल जिले की कई एसईसीएल माइंस से मिलने वाली रॉयल्टी की राशि इस साल 55 करोड़ से घटकर 38 करोड़ रुपए हो गई है। यहां बता दें कि डीएम फंड की बैठक से पहली पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, लेकिन इस बीच कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से घिरे मंत्री भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में नाकाम रहे। विधायक गुलाब कमरो, अम्बिका सिंहदेव, डाॅ. विनय जायसवाल समेत जन प्रतिनिधि और कांग्रेसी कार्यकर्ता बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के ही स्वागत करने जिला मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी रेस्ट हाउस पहुंच गए। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे मंत्री डाॅ. डहरिया पहले रेस्ट हाउस पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर करीब 6 बजे जिला कलेक्टोरेट डीएम फंड की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए, लेकिन इससे पहले कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता के मंत्री से मिलने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के बारे में कोई सख्ती नहीं दिखाई। इसके चलते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बिना मास्क के ही रेस्ट हाउस में पहुंच गए। यहां बता दें कि अब जिले में कोरोना के 68 पाॅजिटिव मरीज मिल चुके हैं। बावजूद इसके जिला व पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। विधायकों ने बैठक से पहले डीएम फंड के तहत कई विकासकार्यों के लिए स्वीकृति की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
District in-charge minister Dahria arrived late one and a half hours, MLA and officials forgot social distancing in the race to welcome


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/district-in-charge-minister-dahria-arrived-late-one-and-a-half-hours-mla-and-officials-forgot-social-distancing-in-the-race-to-welcome-127494034.html

Post a Comment

और नया पुराने