महिला स्वास्थ्यकर्मी का पर्स लूटकर भाग निकले बदमाश

मेडिकल काॅलेज अस्पताल से ड्यूटी के बाद पैदल घर जा रही एक युवती लूट का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि श्वेता गुप्ता मेडिकल काॅलेज अस्पताल में काम करती हैं।
शनिवार शाम को ड्यूटी के बाद वह पैदल घर जा रहीं थी। इसी दौरान बाबूपारा तालाब के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और हाथ से पर्स लूटकर फरार हो गए। श्वेता ने शोर मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार निकल चुके थे। पर्स में एक हजार रुपए, मोबाइल, एटीएम कार्ड सहित अन्य पेपर थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ब्यूटी पार्लर से 5 हजार रुपए व सामान ले गए चोर

शहर के गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम सुखरी झगराहीपारा निवासी रीता कुशवाहा गांव के मेन रोड स्थित बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। 4 दिन पहले वह दोपहर में पार्लर बंदकर किसी काम से अंबिकापुर आ गईं। यहां से लौटने के बाद शाम को वह घर चली गईं। दूसरे दिन दुकान के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि पीछे की दीवार में सेंध लगी है। वह दुकान पहुंची और ताला खोलकर अंदर घुसी तो चोरी के बारे में पता चला, अंदर सामान बिखरा था। काउंटर में रखे 50 हजार रुपए व कीमती आर्टिफिशियल सामान गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/the-miscreants-escaped-after-robbing-the-purse-of-a-female-health-worker-127507292.html

Post a Comment

और नया पुराने