सीएम भूपेश बघेल ने दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों में कैम्प लगाने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में उद्योगों, फर्मों व संस्थाओं में श्रमिकों व कर्मचारियों की कमी की जानकारी जुटाई जा रही है। उद्योग व श्रम विभाग के अलावा व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर रोजगार कैम्प लगाए जाएंगे, जिससे सभी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। राज्य कौशल विकास प्राधिकरण व राज्य परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के डिप्टी सीईओ ने रोजगार कैम्प के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कोरोना से बचाव के लिए जो गाइडलाइन जारी किए हैं, उसका पालन करते हुए कैम्प लगाए जाएंगे। कैम्प में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ एक समय में अधिकतम 20 लोग ही उपस्थित रहेंगे। कैम्प स्थल पर मास्क, सेनिटाइजर, थर्मल स्केनर आदि की व्यवस्था करना होगा। जिला स्तर पर प्रवासी मजदूरों की जानकारी नियोक्ताओं को सीधे उपलब्ध कराने कहा गया है, जिससे वे सीधे संपर्क स्थापित कर सकें। टेलीफोन, मोबाइल, वीडियो कांफ्रेंसिंग या वेबिनार से भी संपर्क करने कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/cm-told-collectors-set-up-employment-camps-for-migrant-laborers-127528685.html
एक टिप्पणी भेजें