बोड़ला ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरबना कला में सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्के मकान बनाए जा रहे थे। सरपंच के नोटिस देने पर भी कब्जेधारियों ने निर्माण बंद नहीं किया तो शनिवार को राजस्व विभाग की टीम जेसीबी लेकर गांव पहुंची। टीम ने 8 निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा, जिससे कब्जेधारी परिवार नाराज हैं।
कब्जेधारियों का कहना है कि जिस जमीन पर वे मकान बना रहे थे उस पर 25-30 साल से उनका कब्जा है। राजस्व रिकॉर्ड में उक्त भूमि नजूल है, जो सार्वजनिक हित के लिए खाली छोड़ा है। राजस्व टीम ने जब लोगों से जमीन के दस्तावेज मांगे तो वे दिखा नहीं पाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/bemetara/news/the-house-revenue-team-broke-down-with-jcb-when-they-were-occupied-127482727.html
एक टिप्पणी भेजें