बेनूर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम ओंगनार पाल निवासी गिजाय को प्रसव पीड़ा हो रही थी। उसके परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए 102 महतारी एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। ओंगनार पाल से एक किमी पहले ही रास्ता इतना खराब था कि एंबुलेंस प्रसव पीड़िता के घर तक नही पहुंच सकी। ईएमटी दिव्या यादव व चालक रूपदेव पांडे एक किमी पहले ही गाड़ी को छोड़कर प्रसूता के घर पहुंचे और फिर परिजनों की मदद से पीड़िता को खाट में लिटाकर उन्हें एंबुलेंस तक लाया। पीड़िता को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र बेनूर ला रहे थे कि रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ने पर गाड़ी में ही डिलीवरी कराई।
डॉक्टर ने कहा- जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
ईएमटी दिव्या यादव ने बताया कि बच्चे ने गंदा पानी पी लिया था। हालत नाजुक होते देख मां व बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर लाकर भर्ती किया गया, जहां डॉ. ज्ञानसिंह व सुमन द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/bastar/news/ambulance-did-not-reach-home-due-to-deteriorating-way-the-staff-of-mahtari-102-took-the-victim-to-the-ambulance-by-driving-in-kanwar-had-to-deliver-on-the-way-127587444.html
एक टिप्पणी भेजें