नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर की ग्राम पंचायत उच्चभिट्टी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्लास्टिक देवा चावल लेवा योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत उच्चभिट्टी को प्लास्टिक, पॉलीथिन फ्री बनाना है। ग्राम पंचायत का कोई भी व्यक्ति अगर 1 किलो पॉलीथिन देता है तो उसे 5 किलो चावल दिया जा रहा है। इस अभियान को पिछले महीने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शुरू किया था।
इस महीने भी अभियान के तहत योजना से पंचायत के लोग जुड़े हैं। गांव के 17 लोगों ने 20 किलो पॉलीथिन और 3 किलो प्लास्टिक दिया, इसके बदले उन्हें 103 किलो चावल दिया गया। राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ समरेंद्र सिंह ने योजना को इस सफल करने वाले युवाओं की टीम को एक्सीलेंट वॉलंटियर्स की उपाधि दी है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
योजना के अध्यक्ष भाव प्रकाश बैरागी ने बताया कि अगले माह से अधिक से अधिक लोग प्लास्टिक लाकर योजना का हिस्सा बनें, बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा जाएगा। रविवार को स्वयं सेवकों ने बैठक भी रखी। जिसमें यह अभियान को आगे बढ़ाने की योजना बनाई गई। बैठक में जय प्रकाश पटेल, धनेश्वर चंद्रा, करण सारथी, विजेंद्र कर्ष, रोशन खरे, जय प्रकाश खरे सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/plastic-two-rice-lo-campaign-started-17-divided-103-kg-127646651.html
एक टिप्पणी भेजें