24 साल में दूसरी बार रायपुर में सजा नवकार दरबार, विश्व शांति के लिए 31 अक्टूबर तक राेज 1 घंटे जाप

देश के अलग-अलग राज्यों में 1996 से सज रहा नवकार दरबार इस बार रायपुर के विवेकानंद नगर में सजा है। 24 साल में यह दूसरा मौका है जब रायपुर में दरबार सजा है। इससे पहले दरबार एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में सजा था। इधर, दरबार लगते ही ज्ञान वल्लभ उपाश्रय में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ नवकार मंत्र का सामूहिक जाप शुरू हो गया है। विश्व शांति के लिए मंडल प्रमुखा साध्वी मनोरंजना आदि ठाणा की निश्रा में 31 अक्टूबर तक राेज रात 8 से 9 बजे तक जाप किया जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों ज्ञान वल्लभ उपाश्रय प्रभु पार्श्वनाथ की प्रतिमा स्थापना के साथ 68 दिवसीय महानुष्ठान की शुरुआत हुई। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष पुखराज मुणोत और सुरेश बरड़िया ने बताया कि 68 दिवसीय महानुष्ठान के तहत 31 अक्टूबर तक हर रोज रात 8 से 9 बजे तक उपाश्रय में नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए यह तय किया गया है कि श्रावक-श्राविकाएं दिन में किसी भी वक्त आकर नवकार जाप कर सकेंगे। इससे रात को होने वाले सामूहिक जाप में भीड़ नहीं लगेगी।

सुबह 9 से 10 बजे तक हो रहा स्वाध्याय
चातुर्मास समिति के प्रचार प्रसार प्रभारी चंद्रप्रकाश ललवानी ने बताया कि उपाश्रय में सुबह 9 से 10 बजे तक साध्वीवृंदों के मार्गदर्शन में स्वाध्याय कराया जा रहा है। सीमित श्रावक-श्राविकाएं ही इसमें शामिल हो रहे हैं। प्रवेश से पहले मास्क पहनना और हैंड सैनिटाइज करना अनिवार्य किया गया है। मास्क व दूसरी जरूरी चीजों की व्यवस्था उपाश्रय में की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the second time in 24 years, Navkar Darbar in Raipur chanted raj for 1 hour till October 31 for world peace


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/for-the-second-time-in-24-years-navkar-darbar-in-raipur-chanted-raj-for-1-hour-till-october-31-for-world-peace-127656755.html

Post a Comment

और नया पुराने