कालाबाजारियों के पास कैसे पहुंची खाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी के साथ बड़े घोटाले के आरोप लगाया है। साय ने कहा कि सरकार के तमाम दावों के बाद भी किसानों को यूरिया की नियमित आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान हैं।

पहले ही उन्होंने कालाबाजारी और बड़े घोटाले की आशंका जताई थी। रायगढ़ में हुई जांच के बाद यह प्रमाणित भी हो गया है। इससे प्रदेश के मंत्रियों का किसानों को दिया गया वह दिलासा भी झूठा साबित हो गया है कि रैक के नहीं पहुंचने से किसानों को यूरिया की आपूर्ति नहीं हो सकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/how-did-fertilizer-reach-the-black-marketers-127646721.html

Post a Comment

और नया पुराने