पावर जनरेशन कंपनी के विद्युत गृहों ने सर्वश्रेष्ठ प्लांट लोड फैक्टर के साथ देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक जनरेशन कंपनी के विद्युत संयंत्रों ने चालू वित्त वर्ष में 69.83% प्लांट लोड फैक्टर को अर्जित किया है। जो 33 स्टेट पावर कंपनयों में सर्वाधिक है। इस उपलब्धि के लिए सीएम भूपेश बघेल, पाॅवर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू ने जनरेशन कंपनी के एमडी एनके बिजौरा व उनकी टीम को बधाई दी है।
उन्होंनेे कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी ऐसी उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन सराहनीय है। सीईए की रिपोर्ट के मुताबिक बीती जुलाई तक देशभर के कुल 33 स्टेट सेक्टर के विद्युत गृहों का पीएलएफ का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ कंपनी के ताप विद्युत गृहों का प्लांट लोड फैक्टर सर्वाधिक 69.83 प्रतिशत रहा। दूसरे स्थान पर तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन कंपनी 69.40 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर तेनूघाट विद्युत निगम लिमिटेड झारखंड के विद्युत गृहों ने 63.68 प्रतिशत उत्कृष्ट पीएलएफ दर्ज किया। रिपोर्ट के मुताबिक देश भर के ताप विद्युत गृहों का औसत पीएलएफ 48.28 प्रतिशत रहा, जबकि छत्तीसगढ़ जनरेशन कंपनी के विद्युत गृहों के प्लांट का प्रतिशत 69.83 प्रतिशत दर्ज हुआ, जो कि राष्ट्रीय औसत प्लांट लोड फैक्टर से बहुत ज्यादा है।
हर्ष गौतम पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के नए एमडी
हर्ष गौतम ने पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के नए एमडी व डायरेक्टर का पद संभाल लिया है। वे अब तक ईडी एनर्जी इंफोटेक सेंटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि टीमवर्क के साथ करते हुए छत्तीसगढ़ को विद्युत के मामले में अग्रणी बनाये रखना लक्ष्य होगा।
गर्वनमेन्ट इंजीनिरिंग कालेज रायपुर से बी.ई. (इलेक्ट्रीकल) 1983 में बसना में सहायक अभियंता के पर पर अपनी सेवा शुरु की थी। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्हें पाॅवर कम्पनीज प्रबंधन सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों, श्रमिक संघ-संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/chgs-power-plant-tops-the-country-with-6983-per-cent-plf-127625937.html
एक टिप्पणी भेजें