थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में 3 वर्षीय मासूम बच्ची का सर्प दंश से करूणाांत हो गया। बताया जा रहा है के बीती रात मां अपनी दूध मुही बच्ची को घर की देहरी में बैठकर दूध पिला रही थी, उसी दरमियान छत्तीसगढ़ का कोबरा कहा जाने वाला अति जहरीला करैत सांप कहीं से आया और बच्ची को डस लिया। परिजनों के अनुसार उस वक्त बच्ची अपनी माता का दूध पीते-पीते अपना पैर हिला रही थी। तभी बगल में रेंग रहे जहरीले करैत सांप पर पैर की हवा लगी तो सांप ने बच्ची के पैर को डस लिया।
दर्द होने पर बच्ची ने अपने पैर को झटका तो सर्प ने डस दिया। बच्ची मां के गोद में ही छटपटाने लगी। बच्ची की बिगड़ती हालत देखकर मां परेशान होकर परिजनों को आवाज़ लगाईं। आनन फानन में परिजनों ने सांप को वहीं कैद कर दिया और बच्ची को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ ले गए। लेकिन तब तक ज़हर पूरी तरह चढ़ चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की मगर बच्ची की जान नहीं बचा पाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर ली है। बच्ची का अंतिम संस्कार करने के बाद आक्रोशित परिजनों ने घर में कैद करके रखे जहरीले सर्प को जिंदा जला दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/karait-bites-innocent-child-sitting-on-mothers-lap-dies-127646692.html
एक टिप्पणी भेजें