पश्चिम बंगाल में संपूर्ण लॉकडाउन के कारण मुंबई से हावड़ा तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे में कटौती कर दी गई थी। इस ट्रेन को राउरकेला से हावड़ा के बीच रद्द कर दिया गया था। लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को हावड़ा तक फिर से भेजने का निर्णय लिया है। रायपुर से होकर गुजरने वाली हावड़ा-अहमदाबाद 28 अगस्त को राउरकेला तक ही जाएगी। इस ट्रेन को हावड़ा तक नहीं ले जाएंगे। सुबह 6.35 बजे राउरकेला से छूटेगी। इस ट्रेन को नियमित के तौर पर शुरू किया गया, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए साप्ताहिक किया गया। इसके बाद अब इसे हावड़ा की जगह राउरकेला से ही अहमदाबाद के लिए रवाना किया जाएगा। बता दें कि हावड़ा-अहमदाबाद में वेटिंग 400 के अधिक पहुंच गई है। अब हावड़ा से ट्रेन कैंसिल होने पर बड़ी संख्या में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि सभी यात्रियों का टिकट कैंसिल होगा और सबको पूरा रिफंड मिलेगा। इससे पहले हावड़ा-मुंबई मेल के रूट में भी कटौती की गई थी, लेकिन इसे फिर से पूर्ववत कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/mumbai-howrah-mail-to-go-to-howrah-route-cut-back-127656687.html
एक टिप्पणी भेजें