बिना सर्जरी के निकाला हड्डी का ट्यूमर

अंबेडकर अस्पताल के रेडियो डायग्नोसिस विभाग के डॉक्टरों ने बगैर सर्जरी के हड्डी के ट्यूमर ओस्टियोइड ओस्टियोमा का इलाज किया। इससे 19 वर्षीय युवक के दाएं पैर के असहनीय दर्द से राहत मिली। डाक्टरों ने रेडियो फ्रिक्वेंसी एब्लेशन मशीन से न्यूनतम इनवेसिव पद्धति का उपयोग करके ट्यूमर को नष्ट किया गया।
विभाग के एचओडी डॉ. एसबीएस नेताम व प्रोफेसर डॉ. विवेक पात्रे ने बताया कि सीटी-गाइडेड रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन में ट्यूमर वाले स्थान पर केवल एक निडिल की नोंक के बराबर छेद करके ट्यूमर को उच्च-आवृत्ति वाले विद्युत प्रवाह से नष्ट किया गया। इस उपचार प्रक्रिया में हड्डी रोग के एचओडी डॉ. एस फुलझेले व एनीस्थिसिया के एचओडी डॉ. केके सहारे का सहयोग रहा। सीटी स्कैन मशीन के स्क्रीन की सहायता से ट्यूमर के वास्तविक स्थान को देखकर उसके नोड्स पर निडिल डाला गया। निडिल के जरिए आरएफए मशीन के इलेक्ट्रोड को ट्यूमर वाले स्थान पर भेजा गया, जहां पर उच्च-आवृत्ति वाले विद्युत प्रवाह के साथ ट्यूमर को गर्म करके नष्ट कर दिया गया। यह प्रक्रिया ओपन सर्जरी का सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इस पद्धति से किए गए इलाज में ऑपरेशन के बाद होने वाले संक्रमण की आशंका कम होती है। दूसरे दिन ही मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर सकते हैं। वर्तमान में पूरे देश में ओस्टियोइड ओस्टियोमा के इलाज के लिए यही तकनीक अपनायी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bone-tumor-removed-without-surgery-127656691.html

Post a Comment

और नया पुराने