सीएम भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर रविवार को न सिर्फ बधाइयां स्वीकार कीं, बल्कि लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी घोषणाएं और लोकार्पण भी किए। उन्होंने ओलावृष्टि, खरीफ फसलों की जानकारी व बाढ़ से बने हालात की जानकारी भी ली। सोनहत में बिजली सब स्टेशन बनाए जाने व पेंड्रा में अरपा उत्सव मनाने की घोषणा की।
अतिवृष्टि पर मुंगेली के लोगों को मुआवजा देने का ऐलान किया। इससे पहले सीएम भूपेश ने राजधानी रायपुर में मेयर एजाज ढेबर की पहल पर खरीदे गए प्रदेश के पहले वेंटिलेटर युक्त अत्याधुनिक एंबुलेंस का लोकार्पण किया। सीएम भूपेश ने कहा कि यह एम्बुलेंस कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के लिए हितकारी होगा। यह एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। वहीं मेयर ढेबर ने मूक-बधिर बच्चों, दिव्यांगों के बीच पहुंचकर उन्हें ट्राइसिकल, गिफ्ट, चॉकलेट भी बांटे।
निगम के प्रमोद मिश्रा और विकास बजाज ने बधाई दी है। विनोद तिवारी ने रक्तदान कराया। साथ ही, शैलेष त्रिवेदी, महेंद्र छाबड़ा, सुशील शुक्ला, दिलीप षड़ंगी और विकास तिवारी ने बधाई दी। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने बधाई दी। एनएसयूआई ने मोर गौठान मोर जिम्मेदारी के माध्यम और युवा कांग्रेस ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया।
सभापति प्रमोद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर में हवन कर की लंबी उम्र की कामना
निगम सभापति प्रमोद दुबे और गिरीश देवांगन के नेतृत्व में गणेश मंदिर बूढ़ापारा में हवन पूजन कर मास्क वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को फेस शील्ड भी दिया गया। सभापति दुबे ने बताया कि पूरी सादगी से जन्मदिन मनाया जा रहा है। अमर गिदवानी, आकाश शर्मा, अजय साहू, शिव सिंह ठाकुर, सुनीता शर्मा, प्रशांत ठेंगड़ी, देव लाल साहू, सुयश शर्मा, राहुल, अरुण, माधव, विजय भी मौजूद थे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएम से मिलकर दी शुभकामनाएं
मुख्य सचिव आरपी मंडल के नेतृत्व में डीजी डीएम अवस्थी, पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी, एसीएस अमिताभ जैन, सीएम सचिवालय के एसीएस सुब्रत साहू समेत कई आईएएस, आईएफएस अफसरों ने सीएम हाउस पहुंचकर सीएम भूपेश को जन्मदिन की बधाई दी।
कोविंद-मोदी ने भी दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए सीएम बघेल की दीर्घायु की कामना की है। ओम बिड़ला, राजनाथ सिंह, राज्यपाल अनुसुइया उइके, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत , प्रहलाद जोशी, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, डीवी सदानंद गौड़ा, अर्जुन मुंडा, डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यपाल अनुसुइया उईके, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, हेमंत सोरेन, काॅनराड संगमा व बिप्लब कुमार देब आदि ने भी सीएम भूपेश के यशस्वी, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/ambulance-to-raipur-sub-station-at-sonhat-arpa-festival-to-be-held-at-pendra-127646717.html
एक टिप्पणी भेजें