कोरोना का गणेशोत्सव पर असर, पंडालों में नजर नहीं आ रही भीड़, श्रद्धालु कर रहे ऑनलाइन दर्शन

कोविड 19 के कारण इस बार गणेश पंडालों की रौनक फीकी नजर आ रही है। पंडालों की बप्पा की पूजा हो रही है, पर भक्तों को आरती में शामिल होने नहीं किया जा रहा। भक्त ऑनलाइन गणपति बप्पा की आरती व पूजा कर रहे हैं।
शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाई गई, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस उत्सव की रौनक कुछ फीकी रही। पूजा-पंडाल में सीमित लोगों की उपस्थिति में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना हो रही है। भक्त गण शंख, घंटा और उत्साह से लगाए गए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे इस बार मिस कर रहे हैं। ऐसे समय में गणेश उत्सव में तकनीक श्रद्धालुओं और पंडालों के लिए बड़ा सहारा बन कर उभरी है।

श्रद्धालुओं ने दस दिवसीय उत्सव में गणपति के ऑनलाइन दर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने लोगों से चतुर्थी उत्सव में कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित करने की अपील की थी। नियम व शर्ते कठिन होने से जिले में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाने के उत्साह में कमी नजर आई है। राज्य में लगी पाबंदियों के परिणाम स्वरूप चौराहों पर पंडाल नहीं लगाये गए, जहां विभिन्न आकारों में भगवान गणेश की मूर्तियां आम तौर पर नौ दिनों के उत्सव के लिए स्थापित की जाती थीं.। इस बार गिनी - चुनी समितियों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की है। भक्तों को ऑनलाइन दर्शन करने, आरती देखने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

संगम चौक दरबारी टोली में बैठाए गणपति की प्रतिमा में पंडाल में इस बार भक्त नजर नहीं आ रहे हैं। पंडाल में जगह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों के कारण मंदिरों में विनायक के दर्शन के लिए कुछ ही लोगों को दर्शन की अनुमति दी गई थी.श्रद्धालु संगम चौक के फेसबुक पेज पर पूजा का लाइव प्रसारण देखने की सुविधा दी गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पंडाल में कमेटी के 10 सदस्य ही पूजा में शामिल हो रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संगम चौक में विराजे गणपति


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/coronas-impact-on-ganeshotsav-crowds-not-seen-in-pandals-devotees-doing-online-darshan-127646714.html

Post a Comment

और नया पुराने