मामा के घर मेहमान गए युवक की नदी के तेज धार में बहने से मौत हो गई। युवक मामा के घर से वापस जा रहा था उसी दौरान ईब नदी में डूबने से मौत हो गई है। मामला तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केरसई ग्राम रापाडांड़ की है।
मृतक श्याम सुंदर राम (32) निवासी केरसई रापाडाँड़ मेहमानी करने अपने मामा के घर कटंगखायर शुक्रवार की शाम 4 बजे गया था। मामा के घर से वापस घर जाने के लिए शनिवार को लगभग 2 बजे निकला था और आते वक्त नदी में तेज बहाव होने कारण डूबने से युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीण विजय राम को मिली, जो नदी के किनारे में मवेशी चरा रहा था। विजय राम ने अचानक देखा की नदी बीच मे एक चट्टान और झाड़ में किसी आदमी जैसा कोई फंसा हुआ है। इसकी सूचना तत्काल आस पड़ोस में दी। परिजनों ने पुलिस एवं ग्रामीणों के द्वारा बीच नदी में जा कर शव को निकाला और शव का पीएम करवाने के बाद शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/returning-from-maternal-uncles-home-a-young-man-died-due-to-drowning-in-the-river-127603653.html
एक टिप्पणी भेजें