जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। पत्थलगांव के बिलाइटांगर एरिया में सीआरपीएफ का जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह छुटि्टयों में बीजापुर से घर लौटा था। उसके काेरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब उस एरिया को सील कर दियाहै। कोरोना का दूसरा केस मनोरा ब्लॉक के ग्राम सरईटोली से सामने आया है। नए केस सामने आने के बाद जिले में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 267 हो गई है और एक्टिव केस 43 हैं।
कोरोना के सर्विलेंस आफिसर डॉ. आरएस पैकरा ने बताया कि सभी मरीजों का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है, क्योंकि अब सभी मरीजों में कोरोना के लक्षण साफ दिखाई दे रहे हैं। उनके स्वाद में अंतर आना, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहने जैसी समस्या पैदा हो रही है। गंभीर स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन पाइप कोविड-19 अस्पताल में लगी हुई है। गौरतलब है कि पत्थलगांव के शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। वहां आर्मी के एक जवान के चार सदस्य व ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर बिलाइटांगर में जवान के संक्रमित होने के बाद अब उसके पूरे परिवार का सैंपल लिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि वे भी संक्रमित हुए हैं या बचे हैं।
311 लोगों का लिया गया सैंपल
शनिवार रविवार को जिले में 311 सैंपल लिया गया। जिसमें 121 व्यक्तियों का रेपिड एन्टीजेन टेस्ट कीट से जांच किया गया है। जिसमें सभी नेगेटिव हैं। 190 सैंपल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए रायगढ़ भेजा गया। अब तक कुल 9447 सैंपल कलेक्ट कर जांच किया गया है।
कहां कितने मरीज
विकासखंड कुल पाॅजिटिव डिस्चार्ज एक्टिव
पत्थलगांव 56 37 19
फरसाबहार 33 25 8
कांसाबेल 16 16 0
कुनकुरी 40 40 0
दुलदुला 55 51 4
बगीचा 34 34 0
जशपुर 30 19 11
मनोरा 3 2 1
कुलयोग 267 224 43
कोरोनाकाल में हो रही ऐसी लापरवाही
इधर कोरोना का सामुदायिक संक्रमण शुरू हो गया है और शहर व ग्रामीण इलाकों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। शहरी इलाके में कार्रवाई से बचने के लिए लोग मास्क लगा रहे हैं पर ग्रामीण इलाकों में कहीं भी मास्क दिखाई नहीं पड़ रहा है। लॉकडाउन को लोग छुटि्टयों की तरह इंजॉय कर रहे हैं। यह तस्वीर ग्राम जबला की है। गाड़ियां नहीं चल रही तो लोग इस तरह पिकअप में बैठकर सफर कर रहे हैं। पिकअप में सवार ये युवक-युवती गांव के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले हैं।
क्वारेंटाइन सेंटरों में 15 नए भर्ती
जिले में कुल 699 क्वारेंटाइन सेंटर हैं जिसमें कल तक 110 व्यक्तियों को रखा गया था । रविवार को 15 नवीन भर्ती को मिलाकर 125 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है। जिसमें 111 पुरूष, 14 महिला एवं 2 गर्भवती महिला शामिल हैं। जिले में 15 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसको विभाग द्वारा सतत् निगरानी में रखा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/crpf-jawan-got-corona-positive-home-during-holidays-127603650.html
एक टिप्पणी भेजें