कोविड वार्ड में अब मरीजों काे देंगे डॉक्टरों के आने की जानकारी

जशपुर विधायक विनय भगत ने कलेक्टर से मिलकर कोरोना वार्ड में व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में अब चिकित्सकों के दौरे से पहले वार्ड में डॉक्टर के आने की घोषणा की जाएगी। उन्हाेंने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश सीएमएचओ डाॅ. पी सुथार को दिए हैं।

कोविड अस्पताल में अव्यवस्था और मरीजों के इलाज में हो रही लापरवाही की आ रही शिकायत को संज्ञान में लेते हुए विधायक जशपुर विनय भगत ने रविवार को कलेक्टर से मुलाकात की है। शनिवार को भी जशपुर में 56 वर्षीय एक व्यक्ति की इलाज के दौरान कोविड अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के बाद कोविड 19 अस्पताल प्रबंधन पर शहरवासियों ने उंगली उठानी शुरू कर दी है। आरोप है कि ​कोरोना के इलाज के लिए स्थापित इस अस्पताल में सफाई तो सिरे से गायब है।

साथ ही यहां के भोजन की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। कोविड अस्पताल में इलाज करा रहे जशपुर शहर के संक्रमितों ने पत्रकारों से फोन पर संपर्क कर शिकायत की है कि वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच के लिए भी डॉक्टर नहीं आते हैं। नर्सों के भरोसे ही इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण का शिकार हुए शहर के दर्जी मुहल्ला निवासी व्यक्ति के इलाज में भी लापरवाही का आरोप स्वास्थ्य विभाग पर लगाया जा रहा था।

कोरोना जांच और फिजियोथैरेपी वार्ड होगा शुरू

मुलाकात के दौरान विधायक विनय भगत ने कलेक्टर का ध्यान कोरोना टेस्ट शुरू करने में हो रही लेटलतीफी की ओर भी दिलाया। उन्होनें इस सुविधा को जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर सहित पूरे जिले में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। इस नाजुक वक्त में टेस्ट सुविधा की सबसे अधिक आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने टूू नॉट टेस्ट लैब शुरू करने के लिए बंद किए गए फिजियो थैरेपी वॉर्ड की ओर भाी कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया। इस पर कलेक्टर कांवरे ने सीएमएचओ डॉ.सुथार को तत्काल दूसरा कमरे तलाश कर फिजियो थैरेपी शुरू कराने के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now patients will be informed about the arrival of doctors in Kovid ward


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/now-patients-will-be-informed-about-the-arrival-of-doctors-in-kovid-ward-127646712.html

Post a Comment

और नया पुराने